यूपी के बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी रामसजीवन का उसकी पत्नी चंपा देवी से गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी को दो-चार तमाचे जड़ दिए। इतना ही नहीं पिता ने हंसिया मां के गले में लगा दिया।
इससे दहशत में आई अंजना (12) ने घर के पास स्थित 80 फिट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। नगर कोतवाल बलराम सिंह मौके पर पहुंचे और दो घंटे तक रेस्क्यू करते हुए कांटा डालकर कुएं से किशोरी के शव को बाहर निकाला। कोतवाल के मुताबिक किशोरी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। माता-पिता के बीच हुए झगड़े से इस घटना का कोई वास्ता नहीं है।