फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौत्र से कहा- मैं बदनसीब दादा: जेल में मिलने बेटे संग आई बहू, दोनों को सीने से लगा बोला मुख्तार; कुछ दिन और...

Mon, 11 Dec 2023 10:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

मुख्तार से मुलाकात के लिए निखत अपने बेटे के साथ सोमवार को जेल पहुंची। कुछ ही देर में बांदा के ही एक वकील पहुंच गए। इसके बाद वह 11 बजे जेल के अंदर गईं। 2.15 पर वह बाहर आई।
विज्ञापन
बेटे को लेकर मुख्तार से मिलने जेल गई बहू निखत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली मुख्तार अंसारी से सोमवार को यहां जेल में बहू निखत ने अपने दो साल के बेटे के साथ मुलाकात की। बहू व पौत्र को देखते ही मुख्तार ने दोनों को सीने से लगा लिया। बोला, कुछ दिन और सुकून व चैन से कट जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्तार से मुलाकात के लिए निखत अपने बेटे के साथ सोमवार को जेल पहुंची। कुछ ही देर में बांदा के ही एक वकील पहुंच गए। इसके बाद वह 11 बजे जेल के अंदर गईं। 2.15 पर वह बाहर आई। हालांकि निखत ने मीडिया से कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया। धीमी आवाज में कहा, सच बोलना भी अपराध है।

जेल के अफसरों के अनुसार मुलाकात के दौरान मुख्तार ने बहू निखत व पौत्र अजहर को देखते ही सीने से लगा लिया। बहू ने मुख्तार पूछा कि आप ठीक हो। चित्रकूट जेल में ज्यादा तकलीफ तो नहीं हुई। पौत्र के गाल का चुंबन लेते हुए बोला मैं बदनसीब दादा हूं, खुशियां देने की जगह तकलीफ ही दे रहा हूं। बहू से कहा कि खैर सब ठीक हो जाएगा। अल्लाह को यही पसंद था।
विज्ञापन

चार घंटे की मुलाकात में ससुर-बहू ने खूब एक दूसरे के खैरियत जानी और स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के समय एलआईयू, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। सीसीटीवी से भी निगरानी की गई। कारागार अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कोर्ट के आदेश पर निखत की मुलाकात जेल मैनुअल के नियमों के अनुरूप कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें