फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: एआरटीओ ने सीएमओ की गाड़ी का किया 37 हजार का चालान, हूटर बजते देख ओवरटेक कर रुकवाई थी गाड़ी

Sat, 02 Dec 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सीज होने की जानकारी है। गाड़ी 15 साल पुरानी है। आरटीओ को शासन से निर्देश मिले हैं कि 15 साल से पुरानी गाड़ियों को स्क्रैब किया जाएगा। इसी वजह से चालान करते सीज किया गया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में सीएमओ की गाड़ी का एआरटीओ ने 37 हजार का चालान काटकर गाड़ी को सीज कर दिया। एआरटीओ ने हूटर बजते देख ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई थी। जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. एमके गुप्ता गुरुवार को सीएमओ की गाड़ी से नसबंदी शिविर में बबेरू सीएचसी जा रहे थे।

विज्ञापन

ड्राइवर हूटर बजाते हुए काफी तेजी से गाड़ी चला रहा था। बबेरू के मुरवल के पास चेकिंग पर मौजूद एआरटीओ शंकर जी सिंह ने हूटर की आवाज में तेज रफ्तार आई गाड़ी का रुकने का इशारा किया। ड्राइवर के गाड़ी न रोकने पर उन्होंने अपनी गाड़ी से पीछा कर ओवरटेक कर सीएमओ की गाड़ी रुकवा ली।
डॉ. एमके गुप्ता ने एआरटीओ को बताया कि वह नसबंदी करने जा रहे हैं, लेकिन एआरटीओ ने अनसुना करते ड्राइवर से गाड़ी के कागजात मांगे। कागज न दिखा पाने में 37 हजार का चालान कर दिया। गाड़ी भी सीज कर दी। एआरटीओ ने अपनी गाड़ी से डॉक्टर को बबेरू सीएचसी छोड़वाया।

विज्ञापन

गाड़ी 15 साल पुरानी है, इसलिए स्क्रैब में जाएगी
इस संबंध में एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि गाड़ी काफी तेज गति से हूटर बजाते जा रही थी। न रुकने पर उन्होंने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई। कागज न मिलने पर सीज करते 37 हजार का चालान किया है। गाड़ी 15 साल पुरानी है। इसलिए स्क्रैब में जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ बोले- गाड़ी सीज होने की जानकारी है
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सीज होने की जानकारी है। गाड़ी 15 साल पुरानी है। आरटीओ को शासन से निर्देश मिले हैं कि 15 साल से पुरानी गाड़ियों को स्क्रैब किया जाएगा। इसी वजह से चालान करते सीज किया गया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें