फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार मामले में बढ़ी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगो = अदालत से
विज्ञापन


- ब्रह्मदत्त व सुरेश सैनी न्यायालय में हुए पेश

-न्यायालय ने अगली तारीख पांच सितंबर निर्धारित की
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। महोबा से बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार मामले में विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निवारण) में न्यायायिक कार्रवाई नहीं हो सकी। वादी मुकदमा रविकांत त्रिपाठी न्यायालय में मौजूद रहे। अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त व सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी ने न्यायालय में हाजिरी लगाई। जबकि बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला, पूर्व सिपाही अरुण के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। न्यायालय ने इस मामले की अगली तारीख अब पांच सितंबर निर्धारित की है।
न्यायालय में विचाराधीन मामले में पूर्व आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को रिश्वत मांगने का वीडियो प्रचलित किया था, जिसके बाद आठ सितंबर 2020 को उन्हें गोली लगी और 13 सितंबर 2020 को उनकी मौत हो गई थी। इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी की शिकायत पर पाटीदार व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके बाद 22 जुलाई 2021 को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया और मामले की सुनवाई लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में चल रही थी। अब इस मामले की सुनवाई मंडल मुख्यालय बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक ने बताया सुरेश सोनी व ब्रम्हदत्त न्यायालय में पेश हुए थे, जबकि आईपीएस पाटीदार, पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण की हाजिरी माफी लगी। इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि अब पांच सितंबर निर्धारित की गई है। इस मामले में कुल 53 गवाह हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें