बांदा। हज यात्रा-2027 के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य परीक्षण व दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि को 15 सितंबर से बढ़कर 30 सितंबर कर दिया गया है।
हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से नियुक्त मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खान ने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से सभी चयनित हज यात्रियों को केएफटी, एलएफटी, सीबीसी, एफबीएस टेस्ट कराने होंगे।
जिला अस्पताल एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से यह सभी जांचें मुफ्त में हो रही हैं, या कहीं और प्राइवेट से भी करा सकते हैं, जो भी जांच कराएंगे, उसमें आपका नाम, उम्र, आपका पता और तारीख 30 सितंबर से पहले की होनी चाहिए। इन सभी जांच रिपोर्ट आगे भी काम आएगी। मेडिकल के आधार पर ही यात्रियों का हज वीजा लगेगा।
जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद देने पर मेडिकल कराया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र और भुगतान राज समिति में जमा करने की अंतिम तिथि पहली अक्तूबर है।