फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित को मौत के घाट उतारा

Fri, 30 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव में दलित युवक की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक के पिता और भाई को भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। भाई और पिता के संघर्ष करने तथा ग्रामीणों की ललकार पर हत्यारे अपनी बाइक और मोबाइल फोन छोड़कर फरार हो गए। एक को नामजद और दूसरे अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव में बृहस्पतिवार की रात अनुसूचित जाति का श्याम (38) पुत्र भूषन अपने घर में सो रहा था। पिता के मुताबिक रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल फोन पर किसी ने कॉल करके उसे घर के बाहर बुलाया। श्याम के बाहर निकलते ही बाइक पर आए दो लोग पैसे के लेन-देन को लेकर उससे झगड़ने लगे। इस बीच आवाज सुनकर पिता भी बाहर निकल आया। बाइक सवार दोनों लोगों और श्याम के बीच छीना छपटी होने लगी। इसी बीच बाइक पर आए एक युवक ने तमंचे से सीने में गोली मार दी। इसके बाद भी श्याम उनसे भिड़ा रहा और बाइक की चाबी छीन ली। इस पर हमलावरों ने उसको एक और गोली मार दी। वह जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच पिता भूषन एक हमलावर को दबोचना चाहा तो दोनों हमलावरों ने तमंचे की बट उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया।

शोर सुनकर मृतक की मां जाग गई। उसने अपने दूसरे बेटे चुनकू को जगाया। चुनकू डंडा लेकर दौड़ा तो हमलावरों ने उसे भी तमंचों की बटों से चोट पहुंचाई लेकिन चुनकू हिम्मत नहीं हारा और लगभग 100 मीटर दूर तक भाग रहे हत्यारों की बाइक खींचता रहा। इस बीच गांव वालों की आहट पाकर दोनों हत्यारे अपनी बाइक और मोबाइल फोन छोड़कर भाग खड़े हुए। गांव वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को बबेरू लेकर आ गई। यहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया गया। उधर, घायल पिता भूषन की मरहम पट्टी की गई।
विज्ञापन


भूषन की तहरीर पर अजय उर्फ राजा (ग्राम बिसंडी) और एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को बसपा विधायक जीसी दिनकर और बबेरू ग्राम प्रधान रामफल त्यागी मझीवां पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक मजदूरी करता था। अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ दिया गया। उधर, यह भी चर्चा है कि अवैध शस्त्र को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें