फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल चाहे जो भी हो, दिल से पहले हम व्यापारी

विज्ञापन
बांदा नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों को शपथ दिलाते राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दल चाहे जो भी हो, पर दिल से पहले हम व्यापारी हैं। व्यापारी हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है। बांदा के व्यापारियों ने हमेशा अलग छाप छोड़ी है। ये उद्गार उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने व्यक्त किए। वे गुरुवार को जिला व्यापारी सम्मेलन और बांदा उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मंडपम सभागार में आयोजित सम्मेलन/समारोह में पं. श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि भाजपा ने उन्हें चार बार लोकसभा में पहुंचने का मौका दिया, लेकिन हमेशा उन्होंने व्यापारी हित की बात पहले की। हमारे लिए व्यापारी ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बांदा ने व्यापार मंडल को बहुत से नेतृत्वकर्ता दिए हैं। यहां के व्यापारी अपनी क्षमता से ज्यादा काम करते हैं। इसी क्षमता की बदौलत अपना लोहा मनवाते आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के 80 जिलों में हमारा संगठन है, लेकिन बांदा की बात ही अलग है।
समारोह में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ और राजेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता व भैरो प्रसाद मिश्र (पूर्व सांसद), विधायक प्रकाश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ ने की। शपथ ग्रहण करने वालों में बांदा उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के संतोष अनशनकारी अध्यक्ष, प्रेम गुप्ता कोषाध्यक्ष, अनिल उत्तम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सेठ सोनू, महेश गुप्ता, दीपक गुप्ता व दिलीप जैन उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर गुप्ता वरिष्ठ मंत्री, श्रीकृष्ण गुप्ता, सौरभ लक्षकार, अंकुर गुप्ता व संदीप गुप्ता मंत्री, कृष्णप्रकाश गुप्ता (बल्लू) व संजय गुप्ता संगठन मंत्री, जितेंद्र छोटा प्रचार मंत्री, अखिलेश मिंटू आडीटर सहित मनोनीत सदस्य राहुल सिंह चंदेल व अनिल चौरसिया उपाध्यक्ष, शिवशंकर भोले मंत्री, अशफाक अहमद संगठन मंत्री और चंद्रमोहन कृष्णमोहन विधिक सलाहकार ने भी शपथ ली।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अजित गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, जागृति वर्मा, रागिनी मथुरा, रूपा चौहान, संतोष कुमारी गुप्ता, लवलेश सिंह, बालमुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू, पंकज अग्रवाल (कर्वी), निखिल सक्सेना, स्वदेश गौरव शिवहरे, सचिन खरे, यशराज गुप्ता, ज्ञानी गुप्ता आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्हें व्यापारियों ने 84 किलो की माला पहनाई।
चारू और कमलेश राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल में
बांदा। उद्योग व्यापार मंडल में बांदा के व्यापारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच बना ली है। गुरुवार को यहां आयोजित व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र ने यहां के दो व्यापारी नेताओं को राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल करने की घोषणा की। चारुचंद्र खरे को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कमलेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें