फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से लगी आग, गृहस्थी राख

Thu, 11 May 2017 12:04 AM IST
amar ujala banda
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से फैली आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सिलेंडर में विस्फोट होने के भय से करीब एक घंटे तक अफरातफरी रही। आसपास के लोग मकान छोड़कर दूर खड़े हो गए।
विज्ञापन



राजनगर (गंगेही तालाब) में रिटायर सफाई कर्मचारी गुलाब पुत्र रामजी के घर में परिजन खाना बना रहे थे। इसी बीच सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग फैल गई। मोहल्लेवासियों ने दमकल कर्मियों व पुलिस को घटना की सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए। घनी बस्ती के बीच गुलाब का मकान आग की लपटों में घिर गया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे फायर बिग्रेड जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, सिलेंडर में विस्फोट की आशंका से मोहल्लेवासियों की सांसे थमी रहीं।


आसपास के लोग मकान खाली कर बाहर आ गए। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। गुलाब के घर में रखी करीब सवा दो लाख की नकदी, जेवर, व गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। यह रकम उसने मकान बनवाने के लिए जुटाकर रखी थी। हलका लेखपाल और थानाध्यक्ष बीपी मिश्र ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें