फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 13 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 06 पट्टन यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
बबेरू। कमासिन रोड स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब परैया दाई निवासी 70 वर्षीय पट्टन उर्फ अशोक यादव अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार 30 वर्षीय अज्ञात युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पट्टन यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं बाइक सवार युवक भी बुरी तरह चोटहिल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पट्टन यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अज्ञात बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दिवंगत बुजुर्ग के घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पट्टन यादव के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जिनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी थी। वृद्ध की मौत से उसकी पत्नी शिव दुलारी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें