फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: किशोरी से दुष्कर्म में सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। किशोर उम्र छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सीआरपीएफ जवान को साढ़े तीन माह बाद स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से चित्रकूट जिले की रहने वाली किशोरी यहां तथागत स्कूल के पीछे एक मकान में रहती थी। इसी इलाके में रहने वाला करीब 39 वर्षीय बृजेश कुशवाहा पुत्र दिनेश झारखंड से छुट्टी पर आया था।
किशोरी के मुताबिक 5 जून को अपने लिए किराए के कमरे की तलाश करते हुए बृजेश कुशवाहा के घर पहुंच गई। वहां बृजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने 12 जुलाई को बृजेश के विरुद्ध धारा 376, 323, 506 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपी जवान पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था।
शनिवार को वह अतर्रा आया था। उपनिरीक्षक अनीस सिंह ने बताया कि दिन में करीब 12 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने बांदा में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना पुलिस ने सिंहपुर गांव निवासी जग्गा यादव पुत्र चुन्ना को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह टॉप-10 अपराधियों में शामिल है। उसे भी रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें