फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण को उमड़ी मजदूरों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शनिवार को महानगरों से लौटे मजदूरों की सुबह से ही जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाइन लग गई। करीब 300 मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से ही मजदूरों की अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर लाइन लग गई। शाम तक जांच हुई। इनमें अधिकांश मुंबई, गुजरात, हैदराबाद, इंदौर (एमपी), राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा आदि से लौटे मजदूर है। कई बीमार पाए गए। उन्हें भी होम क्वारंटीन में भेज दिया गया।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि सभी की काउंसलिंग की गई। नाम-पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है। रोजाना प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इनकी निगरानी करेंगी। बीमार होने पर उन्हें भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें