फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार का इनामी बदमाश गंभीर सिंह गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-एमपी में एक दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातें करने वाले इनामी बदमाश गंभीर सिंह को यहां की कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। उस पर बांदा पुलिस अधीक्षक ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर यूपी-एमपी में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम खबर मिली कि इनामी बदमाश गंभीर सिंह सीमावर्ती मध्य प्रदेश के केन नदी किनारे बाबा पुरवा मेें छिपा है। पुलिस टीम उसे दबोचने पहुंची तो बदमाश गंभीर सिंह बाइक से खेतोें की तरफ भाग निकला।

पुलिस ने उसे नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका गांव की नहर पुलिया के पास घेरकर दबोच लिया। उसके पास 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिल्हरका गांव निवासी गंभीर सिंह पुत्र कल्लू सिंह करीब पांच साल से फरार था।
विज्ञापन


उसके विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, हत्या का प्रयास आदि के 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 12 मुकदमे नरैनी कोतवाली और एक कालिंजर तथा चार मुकदमे मध्य प्रदेश के थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें