बांदा। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में क्रिटिकल और संवेदनशील मतदेय स्थलों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी निर्वाचन) और सभी एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारियों को 13 नवंबर तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में संवेदनशीलता के कारणों का आकलन कर आवश्यक कदम उठाने होंगे। आयोग के अधिकारी जिले के भ्रमण और बैठकों में इसकी समीक्षा करेंगे। इस दौरान देखा जाएगा कि चिह्नित वल्नरेबल क्षेत्रों में क्या कार्रवाई की गई। उससे वहां की संवेदनशीलता पर कितना प्रभाव पड़ा।