बांदा। मानसिक रूप से कमजोर दलित युवक ने फांसी लगाकर
जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर
दिया। उधर, युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
बिसंडा थाना
क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी बाबू (33) पुत्र सिपाही ने मंगलवार को रात
घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को सुबह परिजनों ने कमरे में
शव फांसी पर टंगा देखा।
घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर
अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि ग्राम
प्रधान की सूचना पर गांव गए थे। घर वालों ने कोई कार्रवाई न किए जाने का
प्रार्थना पत्र दिया है।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू
गांव में आरती (25) पत्नी सुरेश ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल
वालों ने उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ससुराल वालों ने घटना की वजह बताने से इनकार कर दिया।