फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 03 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक को तमंचे से गोली मार दी। साथ ही परिजनों को भी मारा-पीटा। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के बाद गुरुवार को चित्रकूट के दरसेड़ा गांव का रामसेवक तिवारी (28) पुत्र राजेंद्र तिवारी अपनी बहन को उसकी ससुराल बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां थाना) छोड़ने आया था। यहां बहनोई संतोष के खानदानियों से विवाद हो गया। इसी बीच रिश्ते में भांजे जीतू पुत्र सुनील ने तमंचे से रामसेवक को गोली मार दी।

गोली उसके बाएं कंधे में लगी। संतोष की पत्नी उमा को भी लाठियों से पीटा। गिरवां थाना पुलिस ने घायल रामसेवक को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामसेवक ने बताया कि जीतू ने उससे शराब के लिए डेढ़ हजार रुपये मांगे थे। उसने इनकार किया तो गोली मार दी।
विज्ञापन


उधर, पुलिस दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बता रही है। रामसेवक के बहनोई के छोटे भाई ने सुनील और उसके दो पुत्र दुर्गा और जीतू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें