फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगा युवती ने जान दी, ठंड से बचने को आग रखी, जलने से वृद्ध की मौत

Mon, 26 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने आग लगाकर खुद को जिंदा फूंक लिया। उधर, ठंड से बचने को चारपाई के नीचे रखी आग से जलकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बरछा ‘ब’(बदौसा) गांव निवासी रज्जू नाई की पुत्री लक्ष्मी (22) ने शनिवार की रात घर पर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर कर आग लगा ली। पिता के मुताबिक घटना के समय वह चित्रकूट गया था। घर में लक्ष्मी से छोटी तीन और पुत्रियां मौजूद थीं। कमरे से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पिता ने यह भी बताया कि चार माह पूर्व उसकी मां की हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह सदमे में रहती थी।

उधर, परसौड़ा (तिंदवारी) निवासी रामधनी (85) ने शनिवार की रात ठंड से बचने के लिए बिस्तर के नीचे आग जलाई थी। तभी आग कपड़ों में लग गई और उसकी जलकर मौत हो गई। पुत्र देवदत्त ने बताया कि कमरे में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


अन्य घटना में अतर्रा कस्बा निवासी संदीप (22) पुत्र राजाराम तिवारी रविवार को सुबह गैस में खाना बनाते समय आग से झुलस गया। उसे परिजनों ने सीएचसी में दाखिल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें