फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 24 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मजदूर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह पत्नी के गायब होने और अधिक शराब पीना बताया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के कोटरा बहादुरपुर (बकेवर) निवासी छोटेलाल (32) पुत्र प्रहलाद ईंट-भट्ठों में मजदूरी करता था। हरियाणा, पंजाब में काम करने के बाद भट्ठे बंद होने पर वह कुछ दिनों से पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव में रहता था।

शनिवार को सुबह घर के कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से टंगा देखा गया। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


भाई किशन पाल और मकान मालिक इंद्रपाल ने बताया कि छोटेलाल शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले बहन-बहनोई के यहां मकरंदपुर (फतेहपुर) गई उसकी पत्नी चांदनी लापता हो गई। तब से छोटेलाल और शराब पीने लगा। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने भी यही बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें