फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला और बालक की मौत

Wed, 14 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में महिला व बालक की मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में दो पहलवान घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। उधर, गायत्री नगर चौराहे में ट्रैक्टर द्वारा कई हथठेलियों को टक्कर मारने और एक युवक के घायल होने पर ठिलिया व्यापारियों ने आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगाया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी गुजरतिया (55) पत्नी बच्चीराम बुधवार को दोपहर अपने मायके लामा गांव में खेत से घर जा रही थी। गांव के पास लोडर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोडर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रिफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में बांदा-नरैनी मार्ग पर पैगंबरपुर गांव निवासी पन्नालाल का पुत्र रवि (4) अपनी मां के साथ सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी पहलवान नंदकिशोर (25) पुत्र श्याम और शिवलोचन (28) पुत्र रामबालक (भटरी, चित्रकूट) बुधवार को सुबह बाइक पर रसूलाबाद (फतेहपुर) में आयोजित दंगल में शामिल होने जा रहे थे। बांदा-चिल्ला मार्ग पर पलरा गांव के पास ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में शिवलोचन को कानपुर रिफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया।

एक अन्य घटना में  शहर के गायत्री नगर तिराहे पर बुधवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ीं कई हाथ ठेलियां उलट-पलट गईं। ठेलिया में चाट खा रहा फतपुरवा गांव निवासी रोहित सिंह (20) पुत्र चंद्रशेखर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना से उत्तेजित व्यापारियों ने सड़क पर आड़े-तिरछे हाथ ठेले का अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटे बाद कालू कुआं चौकी पुलिस ने लाठियां पटक कर जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें