बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई। एक अन्य युवती और
उसका पुत्र झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
गया। दो अन्य घटनाओं चार मवेशियों की मौत हुई।
शनिवार को शाम लगभग
चार बजे मुगौरा गांव निवासी सुमित्रा (26) पुत्री माता प्रसाद पटेल खेत में
काम कर रही थी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर मौत
हो गई। पास में काम कर रही आशा पटेल (40) पत्नी छोटू प्रसाद और उसका पुत्र
सोनू (15) झुलस गए।
ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र पहुंचाया। नायब तहसीलदार फूलचंद्र यादव व कोतवाली प्रभारी केएन सिंह
ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली गिरने
से इसी गांव के राम कुमार रैदास के दो बैलों की मौत हो गई।
उधर,
गिरवां थाना क्षेत्र के चटसरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दरवाजे पर
बंधी कृष्णा यादव की दो गायों की मौत हो गई। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक
तुर्रा के रामलीला मैदान में खेल रहे सगे भाई मोहित (3), रोहित (5) पुत्र
रज्जू आकाशीय बिजली से झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।