फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 28 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (बबेरू)। पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मिट्टी का तेल डालकर शव फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी रावेंद्र अपनी पत्नी पूनम (25) पर शक करता था। इस बात को लेकर मंगलवार सुबह दोनों में विवाद हुआ। आक्रोशित रावेंद्र ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

खून से लथपथ पूनम पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। मौके पर पहुंची पुलिस पूनम को लेकर सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी पूरे परिवार सहित भाग निकला। सूचना पर मृतका के पिता बनसखा गिरवा निवासी शिव कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार साल पहले पूनम और रावेंद्र का विवाह हुआ था।

पूनम का पति शराबी था। पति व उसके ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उधर, थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें