फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में दस टायरा ट्रक ने रौंदे कई वाहन

Thu, 28 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कोहरे में बाईपास पर वाहनों की तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है। सोमवार की रात को घना कोहरा था। दृश्यता कम होने के कारण वाहन रेंग रहे थे। ऐसे घने कोहरे में आगरा की ओर से आ रहे एक दस टायरा ट्रक के चालक ने लापरवाही दिखाई और बाईपास पर तीन वाहनों को जमकर ठोंका। टक्कर मारने के बाद बड़े ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग जाने में कामयाब हो गया, जबकि इन हादसों में दो लोग घायल हो गए जबकि चार को मामूली चोट आई। थाना चंदपा और हाथरस गेट को इस संबंध में कोई शिकायत अभी तक नहीं दी गई है। दस टायरा ट्रक ने सबसे पहले चंदपा थाना क्षेत्र में बाईपास पर आगरा की ओर से आ रही एक डीसीएम को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक ने ट्रक दौड़ा दिया और हतीसा पुल से नीचे उतरते ही उसने सामने से आते रुड़की के बल्बों से भरे ट्रक को आमने-सामने से टक्कर मारी। इसमें राजू और ट्रक का क्लीनर अंकित निवासीगण भगवानपुर, रुड़की घायल हो गए, जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोट आईं। इसके बाद ट्रक ने आगे जाकर एक अन्य ट्रक को टक्कर मारी। जब तक हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची, बड़ा ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने सभी वाहनों को कुछ कसरत के बाद हाईवे से हटाया। राजू और अंकित का उपचार जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें