फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में विधवा की मौत

Mon, 28 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधवा की संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी आशा देवी (45) पत्नी जेउना राजपूत को सोमवार की सुबह बंद कमरे में मृत पाया गया। जेठ ऊदल ने बताया कि लगभग 18 साल पहले आशा के पति की मौत हो गई थी।

वह ससुराल में अलग रहती थी। रविवार की रात उसने कमरा बंद कर जहर खा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका की एक विवाहित पुत्री है।
विज्ञापन


उधर, मृतका के भाई शिवमंगल (जखनी, गिरवां) ने आरोप लगाया कि जेठ ऊदल का पुत्र रमेश आशा देवी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी।

आरोप लगाया कि जमीन जायदाद के लालच में परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप दिया। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें