किन्नरों में चल रही इलाके के बंटवारे की जंग शनिवार को फिर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। आमने-सामने आ गए दोनों गुटों की मारपीट में एक बुरी तरह घायल हो गया। उसकी तहरीर पर दूसरे गुट के चार किन्नरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
शनिवार को सुबह किन्नर मधु गुट टेंपो में कहीं जा रहा था। कटरा मोहल्ले में उसका सामना कोदउवा गुट से हो गया। दोनों के बीच अपने क्षेत्र को लेकर भिड़ंत हो गई। डंडे और घूसे लातों से एक-दूसरे पर पिल पड़े।
कई किन्नरों से इधर-उधर भागकर जान बचाई। हमले में मधु किन्नर घायल हो गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि मधु गुट की तहरीर पर कोदउवा गुट के चार किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घायलों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरालालपुर गांव में खानदान के ही आधा दर्जन लोगों ने मुलायम यादव (30), पत्नी गीता यादव (22) छोटे भाई रामबाबू (25), बहन आशा (16) को मारपीटकर जख्मी कर दिया। घटना की वजह आपसी विवाद बताया गया है।
उधर, मढ़ियानाका निवासी नत्थू गुप्ता (38) को शनिवार को दोपहर बाजार में चार लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया।