फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली की नाक तले चोरी

Thu, 03 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस को चुनौती देते हुए चोर कोतवाली की नाक तले मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नगदी, लाइसेंस और जरूरी कागजात आदि उठा ले गए। घटनास्थल के निरीक्षण की रस्म अदायगी के बाद पुलिस अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन


बुधवार की रात शहर कोतवाली से चंद कदम दूर मनोहरीगंज मोहल्ला स्थित विक्टोरिया मेडिकल स्टोर के शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए।

चोर गोलक में रखे 22 हजार रुपये, लाइसेंस समेत सरकारी दस्तावेज उठा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार को सुबह शटर के ताले टूटे होने पर हुई।

मेडिकल स्टोर मालिक मोहम्मद शोएब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात भाई मोहम्मद हसीब रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। गुरुवार को सुबह दुकान के शटर के ताले टूटे थे। गोलक में रखे नगदी और जरूरी दस्तावेज गायब थे।

हैरत की बात है कि घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चोरी की भनक भी नहीं लगी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनोद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मेडिकल स्टोर मालिक की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें