फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों ने ससुराल में खुद को जिंदा जलाया

Fri, 01 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने ससुराल में आग लगाकर जान दे दी। एक युवती के मायके वालों ने जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुरवा गांव की ममता (35) पत्नी रामानंद ने गुरुवार को तड़के मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बचाने में पति भी झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई कल्लू (मलेहरा, गिरवां) ने आरोप लगाया कि एक माह पहले ससुराल में ममता की सोने की चेन खो गई थी। ससुराल वाले चेन मायके दे आने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते थे। यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन को जलाकर मार डाला। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है।

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव निवासी शालू सिंह (24) पत्नी राकेश ने बुधवार को शाम ससुराल में आग लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर शालू ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने जब तक आग बुझाई उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मायके चित्रकूट में दी गई है। मृतका के एक पुत्र है और वह गर्भवती थी। मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें