बांदा/बिसंडा। शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का
पुरवा में चोर कुंडी तोड़कर लगभग एक लाख रुपये के जेवर ले उड़े। पीड़ित
तुलसीराम राजपूत पुत्र बिहारी ने बताया कि गुरुवार की रात घर के सभी लोग एक
कमरे में सो रहे थे।
दूसरे कमरे में ताला बंद था। रात को चोर
दीवार फांदकर घर में कूद गए और कमरे की कुंडी तोड़कर पुत्री के लगभग एक लाख
रुपये के जेवर ले उड़े।
चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद
कर दी थी। पड़ोसियों के मकान की भी कुंडियां बाहर से बंद थीं। घटना की
सूचना कालूकुआं चौकी पुलिस को दी गई। एक कांस्टेबल ने घटनास्थल के निरीक्षण
की रस्म अदायगी की।
उधर, बिसंडा थाने के मिलाथू गांव में संत किशोर पुत्र मोतीलाल पटेल गुरुवार की रात घर में सोया था। परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे।
रात
में चोर ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और बक्से का तोल तोड़कर दो हजार
रुपये नकद और जरूरी कागजात ले गए। उसने थाने में तहरीर दी है।