फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 18 घायल

Sat, 21 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
अतर्रा। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार लगभग 18 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्राली पर 35 लोग सवार थे। नगनेधी गांव के मजरा भग्गू का पुरवा निवासी लाला भइया के पुत्र झब्बू के दहिनवारा की रस्म के लिए परिजन व रिश्तेदार ट्रैक्टर से पल्हरा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


नगनेधी मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली समेत पलटकर खंती में जा गिरा। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कमलेश (40) पत्नी देवीदीन व उसका पुत्र संदीप (11) निवासी मोतियारी, पचनिया (42) पत्नी गजुआ (भुलासी), सहोदरा (35) पत्नी राम सिंह, तिजिया (62) पत्नी रामलाल निवासी भग्गू का पुरवा, मिथला (35) पत्नी काशी प्रसाद, रामपति (40) पत्नी छेदीलाल, सुमित्रा (40) पत्नी अवधेश, राजेंद्र (23) व पत्नी नीलम (20) निवासी पथरा, विजय (40) पुत्र छोटा, जगप्रसाद (45) पुत्र रामजियावन, चंपा (40) पत्नी रामकृपाल निवासी बान बाबा का पुरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से चुटहिलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों ने बताया कि चालक नशे में था और तेज रफ्तार ट्रैक्टर भगा रहा था। ट्राली में लगभग 35 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें