बांदा। घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान युवा
किसान ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव के
नजदीक रविवार को शाम युवक का शव रेलवे ट्रैक पर चरवाहों ने देखा। चरवाहों
ने शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल पहुंचे पुलिस
कर्मियों और शव कब्जे में ले लिया। आसपास के ग्रामीण और चरवाहे शव की
शिनाख्त नहीं कर सके। मपृतक के मोबाइल फोन में आई काल से उसकी पहचान
चित्रकूट जिले के कोलौंहा गांव निवासी भुरइयां (28) पुत्र कुटुवा के रूप
में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर से रेलवे
ट्रैक पर घूम-टहल कर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। मालगाड़ी के आते ही उसने
छलांग लगा दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के चार भाई परदेस में
मजदूरी करते हैं।
पिता हृदय रोगी है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को
शाम भुरइयां का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद हो गया था। नाराजगी में वह घर
से निकल आया। देर तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की पर कोई उसका कोई सुराग
नहीं लगा।