सीआईए-2 पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.5 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी रविवार को अदालत में पेश कर दिया गया। पीआरओ ने बताया हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार की सूचना पर सीआईए-2 के सबइंस्पेक्टर राजबीर सिंह की टीम ने खरौदी रोड प्रताप गेट से यतिन निवासी प्रताप गेट कैथल को काबू किया। आरोपी यतिन के कब्जे से 21.5 ग्राम अफीम बरामद हुई। जो उसे आरोपी दर्शन ने आगे सप्लाई करने देनी थी। आरोपी दर्शन अभी फरार है। पुलिस यतिन से पूछताछ कर रही है।