फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन समेत दो चोर गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध। स्थानीय पुलिस ने अछरौड़ और उजरेहटा गांवों के जंगल से दो आपे टैक्सी और एक बाइक बरामद की है। चारों वाहन चोरी के बताए गए हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास तमंचे बरामद हुए हैं। दो अन्य फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष उमापति मिश्र, उप निरीक्षक अशोक निगम और ओम प्रकाश वर्मा ने मंगलवार को जंगल में छापा मारकर दो आटो टैक्सी और एक पल्सर बाइक बरामद की।

साथ ही गुलाम हुसैन पुत्र रहमान व बुद्धू उर्फ रफीक (निवासी कम्हरिया, हमीरपुर) को गिरफ्तार किया। इनके पास दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक दो अन्य साथी भाग गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक गोयरा गांव निवासी गफ्फार की है। इसी तरह बरामद आटो टैक्सी मुस्लिम खां की है। इन दोनों ने वाहन चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें