फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के लोधिन पुरवा गांव का महेंद्र राजपूत (23) पुत्र रामपाल शनिवार की रात साइकिल पर गांव जा रहा था। जमवारा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

ग्रामीणों ने नाजुक हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर में शीशम की लकड़ी ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


मृतक सीमावर्ती पन्ना (मध्य प्रदेश) जिले के हरनामपुर गांव में क्लीनिक खोलकर मामूली बीमारियों का इलाज करता था। वह चार भाइयों में तीसरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें