फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कुएं में कूदा, तीन ने जहर खाया

Sat, 24 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू विवाद से नाराज युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचा लिया गया। अन्य घटनाओं में तीन ने जहर खाया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी अंकित (20) पुत्र अरविंद कुमार का शनिवार को दोपहर घर वालों से विवाद हो गया। क्षुब्ध होकर उसने घर से कुछ दूर कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में धीरज (24) पुत्र प्रेम प्रसाद ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी रफीकुन (18) पुत्री रफी मोहम्मद ने शनिवार को दोपहर जहर खा लिया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी राघवेंद्र (30) पुत्र चंद्रिका प्रसाद ने शनिवार की रात जहर खा लिया। घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें