बांदा। युवक ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजन वजह नहीं बता सके। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव का सुखदेव (22) पुत्र कल्लू शुक्रवार को शाम घर से निकला था। रात लगभग 8:30 बजे रेलवे स्टेशन से कुछ दूर लोहिया
पुल आउटर सिग्नल के पास उसका शव पटरी पर कटा हुआ मिला। जीआरपी ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर गिरवां थाना और ग्राम प्रधान को खबर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुखदेव ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दी है।
उसका सिर व धड़ अलग हो गया था। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला ने भी आत्महत्या बताई है। मृतक के भाई अच्छेलाल ने बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था और मजदूरी करता था।