फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Mon, 04 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। अन्य घटना में पिता के डांटने पर क्षुब्ध हाईस्कूल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

शहर के मर्दननाका हरदौल तलैया निवासी जयराम (23) पुत्र शंकरलाल ने सोमवार को दोपहर क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास इलाहाबाद से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी से कटकर जान दे दी।

जीआरपी ने उसकी जेब में मिले पते से घरवालों को जानकारी दी। पिता और छोटे भाई सुरेश ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात जयराम के पिता और मां के बीच झगड़ा हो रहा था। जयराम ने दोनों को डांटा और पिता को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


मामला शांत होने पर सुबह शंकरलाल और उसकी पत्नी बालू ढुलाई करने नदी चले गए। सुरेश ने बताया कि जयराम लगभग आठ बजे घर से निकल गया। दोपहर 11 बजे ट्रेन से कटने की खबर मिली। जयराम ने पिछले माह एमकाम फाइनल की परीक्षा दी थी। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

एक अन्य घटना में पैलानी के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी आर्या उर्फ माधुरी (16) पुत्री अमर सिंह यादव ने सोमवार को सुबह घर में मां की साड़ी से सीलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता अमर सिंह ने बताया कि वह बस स्टाप के पास नया मकान बनवा रहा है।

पुत्री को सुबह देर से उठने पर डांटा था। इसके बाद पति-पत्नी निर्माणाधीन मकान पर चले गए। दोपहर 11 बजे लौटा तो दरवाजा नहीं खुला। बगल में खानदानियों की छत से उतर कर कुंडी खुलवाई। कमरे में माधुरी का शव फांसी पर टंगा था। घटना की सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम कराया। वह हाईस्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें