फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 17 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मामूली कहासुनी में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

 
शांति नगर मोहल्ला निवासी मनोज (25) पुत्र रामऔतार ने रविवार की सुबह घर के कमरे में सीलिंग हुक पर बिजली की केबिल से फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद कमरे में गई पत्नी ने शव लटकता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। घर वाले फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मनोज दो भाइयों में छोटा था। घर में ही लोहे और वेल्डिंग की दुकान किए था।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि छह माह पहले शादी डिंगवाही गांव में की थी। शनिवार को ही मनोज पत्नी को विदा कराकर लाया था। रात में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। बताया गया कि एक माह पहले उसने कमरे में आग लगा दी थी। पिता सिंचाई विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें