फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर निकले युवक को मारी गोली

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कालिंजर। बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर भेजा गया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जाता है। थाना क्षेत्र के मसौनी गांव निवासी ईशा (24) पुत्र यूसुफ शनिवार को तड़के लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान उस पर किसी ने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। उसने घर के अंदर भागकर जान बचाई। बदमाश भाग निकले। घायल की मां वसीमुननिशां ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद किए। उधर, घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।

मां ने बताया कि उसके बेटे का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक पखवारे पहले लड़की की मां और मामा ने उसे और ईशा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा उनकी किसी से रंजिश नहीं है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने वही रटारटाया जवाब दिया। गोलीकांड जैसे गंभीर मामले में भी पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय का कहना है कि घायल या परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें