फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। कर्वी में रिश्तेदारी में हुई गमी से बांदा लौट रहे तीन युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना शनिवार की शाम लगभग सात बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हुई। समाचार भेजे जाने तक शवों को शिवरामपुर चौकी में रखकर मृतकों के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था।   

जानकारी के मुताबिक संतोष (45) पुत्र परदेशी निवासी मर्दन नाका (बांदा), राजेश (35) पुत्र सुरेश निवासी  मर्दन नाका और सुनील (30) पुत्र संतू निवासी कटरा (बांदा) के साथ कर्वी में अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में आया था। तीनों दलित हैं।
विज्ञापन


संतोष सफाईकर्मी बताया जाता है। शनिवार रात लगभग सात बजे बाइक से लौटते समय तीनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनकी बाइक भरतकूप चौकी अंतर्गत रसिन मोड़ के पास पड़ी मिली।

गौरतलब है कि यहां पर सड़क के अनुपात में पुलिया कुछ संकरी है और ऐसे में माना जा रहा है कि इनकी बाइक पुलिया से टकरा गई होगी और पीछे से निकला कोई वाहन सभी को कुचलता हुआ निकल गया होगा।
विज्ञापन


किसी ने भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह को सूचना दी। इस पर वह वहां पहुंचे। मौके पर ही तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने संतोष की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।

समाचार भेजे जाने तक शवों को शिवरामपुर चौकी में रखा गया था और पुलिस मृतकों के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें