फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में लाठियां चलीं, सात घायल

Sat, 09 Jan 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रास्ते के विवाद में खानदानियों में लाठी चटकने से सात घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरंग पुरवा निवासी रामबहादुर (30) पुत्र कल्लू पड़ोसी खेत मालिक और अपने खानदानी रामदेव से रास्ता के लिए जमीन मांग रहा था। रामदेव ने मना कर दिया।

इससे खफा रामबहादुर और रामरुचि समेत कई लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। रामदेव (75) और उसकी पत्नी राजाबाई (70),  पुत्र राजाबाबू (40) और सुकलिया (45) पत्नी संतोष व सुषमा (24) पत्नी शिवबदन और दूसरे पक्ष से रामबहादुर समेत रानी (38) पत्नी रामरुचि जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उधर, बंटवारे के विवाद में भाइयों ने मर्दन नाका निवासी शफीक (25) पुत्र इलाही बख्श को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें