बांदा। गेरू से भरा ट्रक पलट जाने से पिता-पुत्र घायल
हो गए। इसके अलावा अलग-अलग मार्ग हादसों में छह राहगीर जख्मी हो गए। सभी
को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की रात जैतवारा
(मध्य प्रदेश) से गेरू लेकर कानपुर जा रहा ट्रक गिरवां गांव के नजदीक पलट
गया। बिंदकी (फतेहपुर) निवासी ट्रक चालक छविनाथ (48) पुुत्र रामगोपाल और
उसका क्लीनर पुत्र रवि (20) घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को जिला
अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में गौरिहार (मध्य प्रदेश) थाना क्षेत्र के
खड्डी गांव निवासी शिवबदन (28) पुत्र दयाराम बुधवार को सुबह सड़क पार करते
समय बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया।
उधर, शहर के गायत्री नगर
(चमरौटी) निवासी सियादुलारी (35) पत्नी राजबहादुर मंगलवार को शाम बाइक पर
भतीजे के साथ चांदी भंभई (हमीरपुर) से लौटते समय गिरकर घायल हो गई।
अन्य
घटना में कालू कुआं निवासी गीता (36) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद बुधवार को सुबह
मंडी समिति से सब्जी खरीद कर भतीजे बउवा के साथ सब्जी खरीद कर वापस लौट
रही थी। बाइक के स्पीड ब्रेकर में उछल जाने से वह गिरकर घायल हो गई।
उधर,
देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी बद्री सिंह (30) पुत्र रामलाल
मंगलवार को शाम पुआल लादकर बैलगाड़ी से घर लौट रहा था।
रोडवेज बस
ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य
घटना में कालिंजर कस्बा निवासी बृजेश का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस घर के
बाहर खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। शहर के बंगालीपुरा निवासी
शशिकांत (28) पुत्र राम कुमार मंगलवार को शाम बाजार से वापस लौटते समय बाइक
से गिरकर घायल हो गया।