चिल्ला। ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत हो गई। हादसे के
बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात
बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी
के मुताबिक कस्बा निवासी रघुराज का चार वर्षीय पुत्र सूरज रविवार की शाम
घर के दरवाजे के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी बीच कानपुर से बांदा की ओर
जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया।
घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई।
हादसा होता देख चालक ट्रक छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर लगभग आधा घंटे आवागमन बाधित
रहा।