पत्नी से नोकझोंक के बाद व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, अन्य घटनाओं में युवती समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी धर्मपाल (50) पुत्र भोड़ा का बुधवार को किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी मायके चली गई। रात में धर्मपाल ने परचून की दुकान में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई।
उधर, इसी थाने के कलाना गांव निवासी पूजा (22) पत्नी मुकेश तथा पून गांव निवासी आशा (17) पुत्री धर्मपाल ने बुधवार की रात अपने-अपने घरों में जहर खा लिया। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इसी प्रकार अन्य घटना में मर्दननाका मोहल्ला निवासी नंदू (20) पुत्र राजेश ने बुधवार की रात घर पर जहर खा लिया। घटना की वजह पता नहीं चली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।