फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी से लटका मिला युवक का शव

Mon, 14 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी पर टंगा मिला। परिजनों के मुताबिक चार दिन पहले उसका गांव के एक युवक से विवाद हुआ था। हालांकि परिजन फांसी लगाने की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी नीरज (18) ब्रजकिशोर तिवारी शनिवार को शाम घर से निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला।

रविवार की सुबह परिजनों ने गांव से कुछ दूर सरकारी ट्यूबवेल के पास बबूल के पेड़ पर उसका शव नायलोन की रस्सी से फंदे पर टंगा देखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

पिता ब्रजकिशोर ने बताया कि शनिवार को शाम सहकारी समिति से अपने ट्रैक्टर से खाद लेकर घर में रखने के बाद मां से घूमने जाने को कहकर निकला था। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े भाई पंकज ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव के एक युवक से उसका विवाद हुआ था। हालांकि फांसी लगाने की वजह के बारे मेें स्पष्ट नहीं बता सके।

फांसी लगाने वाली नायलोन की रस्सी पुरानी थी। यह उनके घर की नहीं थी। वह संपन्न परिवार का था। आत्महत्या की वजह पहेली बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें