फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दस घायल

Mon, 16 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दस राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


महोबा जिले के तिंदुही (खन्ना) गांव का प्रेमनारायण (42) पुत्र चुनुबाद सोमवार को दोपहर बाइक पर अपनी ससुराल कबरई जा रहा था। साथ में पुत्र ब्रजेश (22) व पुत्री साधना (16) भी थी। न्यूरिया गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर की टक्कर से तीनों घायल हो गए।

108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के व्यास का पुरवा निवासी लाला कोटार्य (13) पुत्र रामकृपाल रविवार को रात साइकिल से पुनाहुर गांव जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, चंदला (छतरपुर) थाना क्षेत्र के मुनिरिया गांव का उमाशंकर (28) पुत्र कमलेश सोमवार को सुबह बाइक पर सरबई से बांदा आते समय रामपुर (गिरवां) के पास दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

उधर, बबेरू में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच बाइक सवार घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी चंद्रशेखर (35) पुत्र जंगलिया श्रीवास व मनोज (45) पुत्र रामस्वरूप सोमवार को दोपहर बाइक पर गांव जा रहे थे।

थरथुवा व अनवान गांव के बीच सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। चंद्रशेकर व मनोज समेत दूसरी बाइक में सवार कमलेश (23) पुत्र चुन्ना व महेंद्र (20) पुत्र कल्लू निवासी सांतर और विशेष कुमार (30) पुत्र जयराम निवासी थरथुवा घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में चंद्रशेखर, कमलेश व विशेष कुमार को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें