बबेरू। टेंपो पलटने से आठ यात्री घायल हो गए। उन्हें
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीन को सीएचसी से जिला
अस्पताल रिफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के 12 लोग टेंपो
पर बहुआ (फतेहपुर) से मंगलवार को गांव लौट रहे थे। सधुवा नाले के पास
एक्सल टूट जाने से टेंपो पलट गया।
टेंपो सवार जीशान (11) पुत्र
शमशाद, रेशमा (22) पुत्री अबरार, इमामन (65) पत्नी मैकू खां, अबरार (80)
पुत्र इकबाल, दिलशाद (13) पुत्र अंसार, रुखसाना (40) पत्नी अबरार, अंसार
(33) पुत्र मैकू, अफसाना (40) पत्नी इदरीस दबकर घायल हो गईं। राहगीरों ने
उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जीशान, रेशमा
और इमामन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के
जमुनिहा पुरवा निवासी गंगाजलिया (35) पत्नी कामता मंगलवार को सुबह अज्ञात
वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला
अस्पताल रेफर कर दिया गया।