फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

Sat, 07 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर व नगदी उठा ले गए। पीड़ित परिवारों ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी शम्मू अपने बीमार भाई का इलाज कराने जबलपुर (मध्य प्रदेश) गया है। सूना मौका पाकर चोरों ने घर के पांच कमरों के ताले तोड़ कर जेवर, बर्तन व गृहस्थी का सामान उठा ले गए।

जनवरी माह में दो पुत्रियों की शादी के लिए उसने यह सामान दो पुत्रियों की शादी के लिए जुटा रखा था। इसी गांव का इस्माइल अपने पिता इस्लाम का इलाज कराने मुंबई गया है।
विज्ञापन


घर में महिलाओं के सिवा कोई नहीं है। चोर चार कमरों के ताले तोड़कर छह हजार रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।

एक अन्य घटना में इसी गांव का हरीशंकर यादव अपने पैतृक गांव शिवपुर गया था। शुक्रवार की रात सूना मौका पाकर चोर ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें