तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा जाने पर चालक की मौत
हो गई। बाइक पर सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
तिंदवारी
थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी आशुतोष सिंह (45) पुत्र चंद्रपाल
अपने पड़ोसी राकेश (40) पुत्र सीताराम के साथ शुक्रवार को दोपहर बाइक पर
लगभग तीन किलोमीटर दूर खेत गया था।
शाम को वापस घर लौटते समय बाइक
पुलिया से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की
सूचना परिजनों को दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक
आशुतोष सिंह की मौत हो चुकी थी। राकेश जिला अस्पताल में भर्ती है।
मृतक
के घर वाले शव अस्पताल से उठाकर गांव ले गए। बुजुर्गों के समझाने पर
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तिंदवारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में
लिया और पोस्टमार्टम कराया।