फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के परिजनों पर मारपीट का आरोप

Sat, 18 Mar 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
विज्ञापन
सपा विधायक के परिजनों के विरुद्ध एसपी को ज्ञापन देने आए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा के निवर्तमान विधायक विशंभर सिंह यादव के परिजनों पर अपने ही पैतृक गांव में जाति विशेष के लोगों को धमकाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने गांव के कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उधर, विधायक ने आरोप लगाने वालों को चरस और स्मैक का धंधा करने वाला बताया है।
विज्ञापन



बबेरू क्षेत्र से  निवर्तमान विधायक विशंभर सिंह यादव चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के मूल बाशिंदे हैं। अबकी चुनाव में हारते ही उन्हें गांव के ही कुछ लोगोें ने घेरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं के साथ ग्रामीणों ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि 14 मार्च को शाम विधायक के परिवार के लोगों ने क्षत्रिय और ब्राह्मणों को सामूहिक रूप से बुरा भला कहा। इसके बाद 16 मार्च को रात राहुल पुत्र शिवपूजन सिंह को घर में घुसकर बुरी तरह मारा-पीटा और अभद्रता की। कहा कि सरकार चली गई तो भी हम निपटने के लिए काफी हैं। ग्रामीणों और भाजपा नेताओं ने एसपी से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के साथ ज्ञापन देने वाले भाजपा नेताओं में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, मटौंध नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष बृजेश सिंह, भाजपा पूर्व महामंत्री विजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव अवस्थी सहित धीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, शिवविशाल सिंह, बलवंत सिंह, अमान सिंह भदौरिया, दीपक द्विवेदी सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।


उधर, निवर्तमान विधायक यादव ने कहा कि आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोग गांव में स्मैक, चरस और गांजे का धंधा करते हैं। कई बार उन्हें रोका गया। यह लोग गांव के लड़कों को इस काले धंधे में बर्बाद कर रहे हैं। इसी बात पर लड़कों के घर वालों ने विरोध किया होगा तो उस पर यह बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें