फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगेस्टर

Sat, 26 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता बादल खां और उनके मुनीम पंकज शुक्ला दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट लगा दिया गया है। मटौंध नगर सपा अध्यक्ष इकबाल खां ने डीआईजी को अर्जी देकर हत्याभियुक्त पर आपरेशन के बहाने अस्पताल आने और फरार होने की आशंका और खुद को खतरा जताया है।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के आरोपी जितेंद्र सिंह पुत्र वरदानी सिंह (क्योटरा), छोटे खां पुत्र उस्मान खां (मटौंध), अनिल सिंह पुत्र बाबू सिंह (मझगवां, महोबा) और राजेश प्रजापति पुत्र रामचरण (कबरई, महोबा) को शनिवार को विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट) की अदालत में पेश किया गया। वहां विवेचक की मौजूदगी में उनसे हस्ताक्षर कराए गए।

उधर, मृतक सपा नेता के भाई इकबाल खां ने डीआईजी को दी अर्जी में कहा है कि अभियुक्त छोटे खां आपरेशन की अनुमति लेकर जिला अस्पताल आना चाहता है। यह उसके फरार होने की साजिश है। साथ ही हत्याभियुक्तों और उनके पैरोकारों से उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एडीजे एके अस्थाना ने आरोपी छोटे खां की अर्जी पर पुलिस पहरे में आरोपी का आपरेशन के लिए अस्पताल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें