फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में होशियार थी छात्रा सौम्या

Mon, 09 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
अतर्रा। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियर कॉलेज के छात्रावास में रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली आईटी ब्रांच तृतीय वर्ष की छात्रा सौम्या पढ़ने में होशियार थी। हाल ही में उसने मुंबई की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की लिखित परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन


मंगलवार को उसका फाइनल एक्जाम था। उधर, घटनास्थल पर उसके दोनों मोबाइल फोन टूटी-फूटी अवस्था में पाए जाने से कई शंकाएं पैदा हो रही हैं। पुलिस मोबाइल की काल डिटेल खंगालने में जुटी है। साथ रहने वाली दोनों छात्राएं डरी और सहमी हैं। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर कानपुर रवाना हो गए।

कानपुर जिले के गुजैनी की एसएस कालोनी की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा सौम्या राजपूत बचपन से ही होनहार थी। हास्टल रूम में आठ मई को उसका शव पंखे पर फांसी पर लटकता मिला। कॉलेज निदेशक दिवाकर ने बताया कि सौम्या पढ़ाई में अव्वल थी, लेकिन कुछ समय से वह मोबाइल में व्यस्त रहती थी। पुलिस ने टूटे हुए दोनों मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए हैं। उधर, हास्टल में सौम्या के साथ रहने वाली दो छात्राएं बेहद सहमी हैं। इन्होंने दूसरे कमरे में अपना ठिकाना बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें