फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुर को गोली मारी

Fri, 16 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
Trader Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को विदा करने से इनकार कर देने पर आपा खो बैठे दामाद ने ससुर को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के सुरसेन (राजापुर) गांव निवासी विनय मिश्रा पुत्र कमलेश गुरुवार को सुबह मटौंध थाना क्षेत्र के लोहरा में अपनी पत्नी को विदा कराने आया था। यहां उसने पत्नी को अपने साथ तत्काल चलने को कहा। इस पर ससुर सत्य नारायण तिवारी (58) पुत्र लोहा तिवारी ने इनती जल्दबाजी में ले जाने का विरोध किया। इस पर विनय आपा खो बैठा। साले (पत्नी के भाई) शुभम को डंडा मार दिया।

दामाद और ससुरालवालों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच विनय ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से ससुर सत्यनारायण पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगी और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
उधर, गोली मारकर भाग रहे विनय को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया। जमकर धुनाई की और मौके पर आ गई मटौंध थाना पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि घायल ससुर की ओर से दामाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें